☜ Click Here to Star Rating


हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई थी।

सवाई माधोपुर के मित्रपुरा थाना क्षेत्र के 8 लेन दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस वे पर दुखद हादसा‌ सामने आया है। यहां शनिवार शाम करीब 4. 30 बजे खुरा माता बिजासण के दर्शन करके वापस आते समय मोरेल पुलिया पर श्रद्धालुओ के एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी। जिससे चार महि

.

घटनास्थल का जायजा लेते कलेक्टर और एसपी।

घटनास्थल का जायजा लेते कलेक्टर और एसपी।

देर शाज्ञ घटना स्थल पर पहुंचे थे एसपी, कलेक्टर

भीषण सडक हादसे के बाद नीलकमल मीणा एएसपी बौली मय जाब्ता पुलिस थाना बौंली, मित्रपुरा मौके पर पहुंचे। यहां पहुंचकर पुलिस ने तुरंत ही एम्बुलेंस की सहायता से लालसोट अस्पताल के लिए रवाना किया गया था। जिसके बाद शनिवार शाम को जिला कलेक्टर कानाराम और एसपी अनिल कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ एएसपी रामकुमार कस्वां,‌ एएसपी नीलकमल, सीओ ग्रामीण पिंटू कुमार, सीओ बौंली प्रेम बहादुर सिंह, बौंली थानाधिकारी राधारमण गुप्ता मौजूद रहे। यहां सभी पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का जायजा लिया और कई पहलुओं पर चर्चा की। फिलहाल पुलिस ट्रक ड्राइवर की तलाश में जुटी हुई है।

हादसे में इनकी हुई थी मौत

इस भीषण सड़क हादसे में मरने वालों में चारों महिलाएं हैं। इसमें लाली देवी (45) पत्नी रामभजन मीणा, उसकी बेटी चायना मीणा (20) निवासी विजयपुरा पंचायत समिति झबड़ा (दौसा), उगन्ती (30) पत्नी मोहर सिंह मीणा निवासी चमनपुरा (लालसोट), ढोली देवी (35) पत्नी ताराचंद मीणा निवासी चमनपुरा (लालसोट) की मौत हुई थी।

यह हुए थे घायल

वहीं संगीता (15) निवासी विजयपुरा और मंजू (15) निवासी चिमनपुरा घायल है। मंजू को गंभीर हालत में जयपुर रेफर कर दिया था।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading