युवक की मौत का पता लगने के बाद एमजी हॉस्पिटल में लोग इकट्ठा हो गए।
भीलवाड़ा में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की उसके दोस्त ने ही चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। दोनों के बीच लोन राशि के लेन-देन को लेकर शनिवार शाम को विवाद हो गया था।
आरोपी ने उसे धमकी दी थी। इसके बाद युवक रात को आरोपी के घर पहुंचा था, जहां आरोपी ने चाकू से उसका मर्डर कर दिया। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
घटना सदर थाना इलाके के ओमनगर की है। आरोपी ने हत्या से करीब तीन घंटे पहले सोशल मीडिया पर धमकी भरे पोस्ट भी किए थे। इसमें कहा था- ‘तलवार से दो टुकड़े कर दूंगा।’

किस्तों की बात को लेकर हुआ था विवाद जानकारी के अनुसार, प्रतापनगर थाना क्षेत्र में आजादनगर निवासी कमलेश सुथार (35) फाइनेंस कंपनी में काम करता था। उसके बचपन के दोस्त सदर थाना क्षेत्र के ओमनगर निवासी रणवीर सिंह उर्फ बबलू सिसोदिया (37) के साथ किस्तों की बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर शनिवार शाम रणवीर सिंह ने कमलेश को धमकी दी थी।
कमलेश रात करीब 9:30 बजे अकेला ही रणवीर के ओमनगर स्थित घर पहुंच गया। वहां पहले से तैयार रणवीर सिंह ने कमलेश के गले पर चाकू मार दिया और फरार हो गया। गले में गंभीर चोट के कारण कमलेश का काफी खून बह गया। कमलेश को एमजी हॉस्पिटल लेकर गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
युवक की मौत का पता लगने के बाद अस्पताल में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस ने युवक की बॉडी को मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज चेक करने और आसपास के लोगों से पूछताछ में लगी है।

मृतक कमलेश ( फाइल फोटो )
आरोपी को हिरासत में लिया घटना का पता चलते ही एडिशनल एसपी पारस जैन, सदर सीओ श्यामसुंदर विश्नोई, सदर सीआई कैलाश कुमार विश्नोई, डीएसटी इंचार्ज राजपालसिंह मौके पर और अस्पताल पहुंच गए।
एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव भी भीमगंज थाने पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई।

हत्या से 3 घंटे पहले सोशल मीडिया पर धमकी भरे पोस्ट तलवार से दो टुकड़े कर दूंगा.. आरोपी रणवीर सिंह ने कमलेश को हत्या से दो-तीन घंटे पहले तक अपने फेसबुक अकाउंट पर अलग-अलग पोस्ट कर जान से मारने की धमकियां दी थी। आरोपी ने पोस्ट में लिखा कि …तूने मेरी मां को फोन पर उल्टा-सीधा क्यों बोला। अपना जोर लगा ले। तेरे घर आकर तुझे मारूंगा। …तुझे जिसको बुला लेना, मैं अकेला ही आकर तलवार के एक ही वार से तेरे दो टुकड़े कर दूंगा। …अब जब तक तेरे 2 टुकड़े नहीं करूंगा, अपने घर नहीं जाऊंगा।
आरोपी ने घटना से दो घंटे पहले दो लाइव वीडियो भी डाले। बताया गया कि घटना से पहले आरोपी अपने दोस्तों के साथ बेगूं और सिंगोली क्षेत्र में घूमने भी गया था।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments