![]()
बीकानेर में स्टेशन रोड पर रहने वाले एक युवक को रेलवे में नौकरी दिलाने के लिए पिता ने साढ़े चार लाख रुपए कुछ युवकों को दिए। न तो नौकरी मिली और न रुपए ही वापस आए। अब कोटगेट थाने में इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराई गई है, जिसकी जांच चल रही है।
रानी बाजार में छप्पन भोग के सामने रहने वाले पवन कुमार सिकवाल अपने बेटे राघव को सरकारी नौकरी लगवाना चाहते थे। इस संबंध में उन्होंने परिचितों से बात की। इसी दौरान एक गिरोह के लोग उस तक पहुंच गए। मूल रूप से पश्चिम बंगाल में रहने वाले पवन को बिहार के नीरज पांडे और दीवाकर पांडे, पश्चिम बंगाल के आकाश शर्मा और रोहित शॉ के अलावा सतीश चौधरी, शिव कुमार चौधरी ने मुलाकात की। इन लोगों ने पवन से साढ़े चार लाख रुपए की मांग रखी। जैसे-तैसे पवन ने साढ़े चार लाख रुपए दिए। रुपए देने के बाद पांचों युवक फरार हो गए। न तो नौकरी दिलवाई और न ही रुपए वापस दिए। इस पर पवन ने कोटगेट पुलिस को घटना की पूरी सूचना दी। मुलाकात करने पर रुपए देने से इनकार कर दिया। इस पर कोटगेट पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल हेतराम को सौंपी गई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments