![]()
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
बाड़मेर जिले की नागाणा थाना पुलिस ने ऑपरेशन धरकभर अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए कंपनी के मैनेजर को धमकाने और हथियार दिखाने के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी 10 हजार रुपए का इनामी है। थाने के टॉप-10 आरोपियों की सूची में शामिल है।
पुलिस के अनुसार ओसवाल कंपनी के जनरल मैनेजर संतोष बी नायर को हथियार दिखाकर धमकाने एवं कंपनी के कार्य में बाधा पहुंचाने के संबंध में 28 जून को नागाणा थाने में रिपोर्ट दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने आरोपी देवाराम पुत्र उदाराम निवासी रतासर को पकड़ने के लिए थाने के टॉप-10 आरोपियेां की सूची में शामिल किया। वहीं 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया।
एसएचओ जमील खान ने बताया- नागाणा थाना स्तर पर टीम बनाई गई टीम ने तकनीकी और सूचना के आधार पर जानकारी इकट्ठा की गई। पुलिस को पुख्ता सूचना मिलने पर दबिश देकर आरोपी देवाराम को डिटेन किया गया। पूछताछ के बाद डिटेन कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ पहले से 4 मामले दर्ज है। जिसमें सदर थाने में 2, बीजराड में 1और नागाणा थाने में 1 मामला दर्ज है। कार्रवाई में कांस्टेबल कंवराराम, हिगोंल सिंह, करतारसिंह शामिल रहें।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments