शहर के गांधीनगर क्षेत्र में गुरुवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक निजी वैन में अचानक आग लग गई। वैन में दो छोटे बच्चे भी मौजूद थे, जो झुलस गए। आग इतनी तेजी से फैली कि वैन पूरी तरह जलकर खाक हो गई। वैन में लगी गैस किट से रिसाव के चलते बाद में जोरदार
रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे
ASI जितेंद्र सिंह ने बताया कि, मरमी निवासी काशीराम तेली गुरुवार को दोपहर अपने निजी वैन से चित्तौड़गढ़ शहर में रहने वाली अपनी बेटी के घर आए थे। वहां से वह अपनी बेटी के दो बच्चों को लेकर गांधीनगर क्षेत्र स्थित एक रिश्तेदार के घर गए थे। लौटते समय वैन में अचानक आग लग गई।
चलते-चलते लगी आग, बच्चों को बाहर निकाला
जैसे ही वैन गांधीनगर इलाके में पावर हाउस के सामने पहुंची, उसमें से धुआं निकलने लगा। काशीराम ने वैन को तुरंत रोका और दोनों बच्चों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक बच्चे हल्के से झुलस गए थे। कुछ ही पलों में वैन ने आग पकड़ ली और जलने लगी।
गैस किट में रिसाव, फिर हुआ विस्फोट
बताया जा रहा है कि वैन में गैस किट लगी हुई थी, जिसमें रिसाव हो रहा था। आग बुझने के बजाय और भड़कती चली गई। कुछ देर बाद वैन में जोरदार धमाका हुआ। मौके पर मौजूद लोग घबरा गए और दूर हट गए। गैस किट होने के कारण कोई भी पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका।
मौके पर पुलिस पहुंची
सूचना मिलने पर कोतवाली थाना से एएसआई सुरेंद्र सिंह और एएसआई जितेंद्र सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

बच्चों को जिला हॉस्पिटल में करवाया एडमिट
वैन में मौजूद दोनों बच्चों को चोटें आई थीं। उन्हें जिला हॉस्पिटल पहुंचाया गया। इस हादसे में भावेश (7) और करण (10) दोनों को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments