☜ Click Here to Star Rating


भीलवाड़ा में रिमझिम बारिश का दौर दिन भर चला

भीलवाड़ा में आज सुबह से रुक-रुक कर रिमझिम बारिश का दौर जारी है।सुबह सवेरे से शुरू हुई बारिश आज दिन भर चली। कभी थोड़ी तेज तो कभी बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हुआ,गर्मी से राहत मिली ओर पारा गिरने से मौसम में ठंडक है।

.

सुबह से हो रही रिमझिम बारिश

कल बुधवार को भी दोपहर बाद तेज बारिश हुई और शाम को शहर से कुछ क्षेत्रों में धीमी तो कहीं माध्यम बारिश का दौर देखा गया। आज गुरुवार सुबह से घने काले बादल छाए रहे, रिमझिम फुहार के बाद कुछ देर तेज बारिश हुई और फिर बूंदाबांदी शुरू हुई।दोपहर में कुछ देर रुकने के बाद शाम होते होते फिर से बूंदाबांदी ने भादो महीने में सावन का अहसास कराया।

बारिश के चलते तापमान गिरा ओर मौसम सुहावना हुआ

बारिश के चलते तापमान गिरा ओर मौसम सुहावना हुआ

ठंडी हवाओं ने कराया ठंडक का अहसास

मौसम विभाग ने आज भीलवाड़ा में बारिश का अलर्ट जारी किया है, बारिश के चलते लोगों को गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है साथ ही लगातार बारिश से तापमान में गिरावट आई है।शहर में आज सुबह से बारिश के साथ ठंडी हवाओं ने मौसम में ठंडक बढ़ा दी है।भीलवाड़ा शहर सहित जहाजपुर,बिजोलिया,शाहपुरा गुलाबपुरा, मांडल, कोटडी आदि स्थानों पर भी अच्छी बारिश हुई है।

इस सप्ताह अच्छी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में एक बार फिर से मानसून एक्टिव हुआ है। इसके चलते 7 सितंबर तक बारिश की संभावना है,इस सप्ताह अच्छी बारिश होगी।बारिश के चलते तापमान में गिरावट आएगी और मौसम सुहाना बना रहेगा

मौसम विभाग ने इस सप्ताह बारिश का अलर्ट जारी किया है

मौसम विभाग ने इस सप्ताह बारिश का अलर्ट जारी किया है



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading