लांबाहरिसिंह |कस्बे में 10 मार्च से आधार कार्ड सेंटर बंद है। आमजन रोजाना आधार कार्ड सेंटर के चक्कर लगा रहे हैं और वापस बैरंग लौट रहे हैं। केंद्र और शासन की कोई भी योजना हो या फिर अन्य कार्य, हर जगह आधार कार्ड की जरूरत होने लगी है।
ऐसे में आमजन नवीन आधार कार्ड या फिर पुराने आधार कार्ड में संशोधन नहीं करा पा रहे हैं। आधार सुधार केंद्र बंद रहने से लोगों को मालपुरा, केकड़ी, किशनगढ़ जाना पड़ता है। इससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी हो रही है। नगर पालिका में आधार नामांकन एवं सुधार केंद्र अप्रैल महीने की शुरुआत से ही बंद है। इसके चलते 10 पंचायतों से रोजाना आने वाले लोगों के नए आधार कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। जिन्हें अपने आधार कार्ड में संशोधन करनवा है तो उनके कार्य नहीं हो रहे हैं। जिससे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे वृद्धा पेंशन, उज्ज्वला योजना, राशन कार्ड, पीएम किसान योजना आदि में परेशानी हो रही है।
गोमती ने बताया कि वह सुबह भाड़ा कर गाड़ी से परिवार के अन्य सदस्यों के साथ आई थीं, लेकिन सेंटर बंद रहने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा। उन्होंने कहा हम लोग गरीब हैं, बार-बार पैसे लगाकर नहीं आ सकते। मगर जरूरी कागज है आधार, इसे बनवाना हमारी मजबूरी है। मालपुरा प्रोग्रामर अधिकारी सत्यनारायण सोनी ने बताया कि आधार सेंटर पर गलत डॉक्यूमेंट चढ़ने के चलते आगे से आईडी बंद हो गई थी। अब वापस रिट्रेंनिंग की जा रही हे। जल्दी ही आधार मशीन शुरू होगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments