![]()
नापासर-बीकानेर रोड पर स्थित गाढ़वाला टोल प्लाजा पर टोल शुल्क मुक्त कराने की मांग को लेकर चल रहा धरना सोमवार को पांचवें दिन और उग्र हो गया। नापासर व रामसर के वाहन चालक एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में सड़क पर उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन करते नजर आए। धरने क
रामसर गांव के ग्रामीण भी भारी संख्या में शामिल हुए। रतिराम तावनिया ने कहा कि टोल अधिकारी और प्रशासन हमारे सब्र की परीक्षा न लें, हम पांच दिनों से धूप में भूखे-प्यासे बैठे हैं और अधिकारी चुप्पी साधे हैं। यदि टोल फ्री की मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन और उग्र होगा। पूर्व प्रधान लालचंद आसोपा ने भी चेतावनी दी कि गुरुवार से सड़क जाम कर आंदोलन शुरू किया जाएगा। धरने को समर्थन देने रिको औद्योगिक क्षेत्र के अध्यक्ष किशन लाल मोहता, राम प्रताप कस्वां, लालचंद आसोपा, रतिराम तावनिया, राम प्रताप कस्बा, हनुमान नाई, भंवर पड़िहार, मनोज भार्गव आदि पहुंचे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments