उदयपुर | हिरणमगरी थाना पुलिस ने 2.23 एमडी के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
.
थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि मंगलवार शाम को पुलिस जाब्ता गश्त करते हुए सेक्टर-7 पुलिया पर पहुंचा। वहां एक संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी में उसके पास 2.23 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स मिली। इस पर आयड़ के छीपा मोहल्ला निवासी मोहम्मद अदनान छीपा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने लोहार कॉलोनी निवासी फैजल से एमडी खरीद कर लाना बताया। उसके खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से रिमांड पर लिया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments