झालावाड़ के राजकीय कन्या महाविद्यालय में आंखों की देखभाल के लिए टिप्स बताए।
झालावाड़ के राजकीय कन्या महाविद्यालय में शनिवार को महिला प्रकोष्ठ की ओर से नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। एसआरजी मेडिकल कॉलेज के नेत्र विभाग से डॉ. मनाली जैन और विशाल दाधीच ने शिविर में सेवाएं दीं।
विजन टेस्ट में करीब 50 छात्राओं की जांच की गई। जांच में सामने आया कि 70 प्रतिशत छात्राओं को चश्मे की जरूरत है। डॉक्टर्स ने इन छात्राओं को तुरंत चश्मा लगाने की सलाह दी। साथ ही आंखों की देखभाल के लिए 20-20 का नियम बताया। इसके तहत हर 20 मिनट पढ़ाई के बाद 20 सेकेंड के लिए 20 फीट दूर देखना चाहिए।

विशेषज्ञों ने आंखों की देखभाल के लिए 20-20 का नियम बताया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं डॉ. चारुलता तिवारी ने छात्राओं को विटामिन ए युक्त आहार और हरी सब्जियां खाने की सलाह दी। उन्होंने रात में अंधेरे में मोबाइल फोन के इस्तेमाल से बचने को कहा। डॉ. रुचि कुलश्रेष्ठ ने कार्यक्रम का संचालन किया।
इसी दिन कॉलेज में हिंदी दिवस भी मनाया गया। धापू ने हिंदी भाषा के उद्भव और विकास पर प्रकाश डाला। हर्षित शर्मा ने हिंदी की महत्ता बताई। प्रचेता व्यास और आशा ने कविताएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम में डॉ. नेहा पालीवाल, खुशबू विजय, रामनिवास गोपाल और रत्तीराम राजेंद्र मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments