किशनगढ़बास के आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को तीन दिवसीय खो-खो एवं वॉलीबॉल क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर भाजपा मंडल महामंत्री जय सिंह सरदार, कार्यालय मंत्री संदीप बलेचा, मीडिया प्रभारी संजय गोयल व आईट
प्रतियोगिता के संयोजक व विद्यालय प्रधानाचार्य सुभाष सिंह नरुका ने बताया कि इस क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजस्थान के विभिन्न जिलों से आयी प्रतिभागी टीमें हिस्सा ले रही हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज मित्तल ने किया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्रीय खेल प्रमुख सत्यनारायण मिश्रा, प्रांत निरीक्षक अरुण दुबे, स्थानीय प्रबंध समिति अध्यक्ष सतीश महावर, कोषाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, व्यवस्थापक अनिल खुराना, संरक्षक हरमेश खुराना, जिला सचिव सतीश शर्मा, पूर्व कोषाध्यक्ष कुंजीलाल अग्रवाल और खेल प्रभारी रोहिताश खेरिया उपस्थित रहे।

आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में वॉलीबॉल मैच खेलते खिलाड़ी
विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष सिंह नरुका व उनकी टीम ने अतिथियों का स्वागत कर माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सतीश महावर ने खिलाड़ियों को खेल भावना और निष्ठा के साथ मैदान में उतरने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को भी मजबूत बनाते हैं।

मैच से पहले खो-खो खिलाड़ियों के हौसला बढ़ाने पहुंचे मुख्य अतिथि
इस मौके पर राजस्थान प्रांत से आए सभी खेल प्रभारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने आयोजन को सराहनीय बताया।भव्य उद्घाटन के बाद पहले मैच की शुरुआत हुई, जिसमें खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया।
तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में खो-खो और वॉलीबॉल की कई रोमांचक भिड़ंत देखने को मिलेगी। विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं को निखारने व प्रदेश स्तर तक पहुंचा सकेंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments