☜ Click Here to Star Rating

परिजनों से मिलने जा रही महिला को लोडिंग पिकअप ने कुचल दिया। बेकाबू पिकअप गली में से वाहनों से टकराते हुए आई। महिला उससे बचने की कोशिश करती उससे पहले पिकअप ने टक्कर मार दी। करीब 5 मीटर तक महिला पिकअप के नीचे घिसटती रही। इसके बाद महिला की मौके पर ही मौ

.

घटना का CCTV सामने आया है। महिला जालोर की रहने वाली थी और 25 सालों से बैंगलुरु के कोटन पेट में रह रही थी। उनके पति यहां स्टेशनरी का कारोबार करते हैं। घटना शुक्रवार शाम 5:30 बजे की है।

परिजनों के अनुसार, आज जालोर के बिशनगढ़ थाना क्षेत्र के उम्मेदाबाद से उनके परिजन कोटन पेट पहुंचे जहां उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है।

पहले तस्वीरों में देखिए हादसा…

तस्वीर, हजा देवी और उनकी देवरानी की है। दोनों घर के पास ही अपने एक परिचित से मिलने जा रही थी।

तस्वीर, हजा देवी और उनकी देवरानी की है। दोनों घर के पास ही अपने एक परिचित से मिलने जा रही थी।

पीछे से बेकाबू पिकअप गली में खड़े वाहनों से टक्कर मारती हुई आई। दोनों ने बचने की कोशिश की। लेकिन हजा देवी पिकअप के नीचे आ गई।

पीछे से बेकाबू पिकअप गली में खड़े वाहनों से टक्कर मारती हुई आई। दोनों ने बचने की कोशिश की। लेकिन हजा देवी पिकअप के नीचे आ गई।

करीब 5 मीटर तक हजा देवी घिसटती रही, और पिकअप का टायर उनके शरीर पर चढ़ गया।

करीब 5 मीटर तक हजा देवी घिसटती रही, और पिकअप का टायर उनके शरीर पर चढ़ गया।

हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। पिकअप ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। पिकअप ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

पति के साथ 25 साल से बेंगलुरु में रह रही थी

ग्रामीणों के अनुसार, जालोर जिले के बिशनगढ़ थाना क्षेत्र के उम्मेदाबाद निवासी भोलाराम चौधरी (45) की पत्नी हजा देवी (41) की हादसे में मौत हो गई है। उनके पति बेंगलुरु के कोटन पेट में 25 सालों से स्टेशनरी का काम करते हैं। शुक्रवार को हजा देवी अपनी देवरानी के साथ परिजनों से मिलने जा रही थी।

इसी दौरान पीछे से आ रही बेकाबू पिकअप ने टक्कर मारकर कुचल दिया। पिकअप इसके बाद भी नहीं रुकी। गली से बाहर निकलते मुख्य रोड पर चल रहे वाहनों को टक्कर मार दी। घटना के बाद पिकअप ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लिया। ड्राइवर की तलाश जारी है।

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading