![]()
बीकानेर में तापमान का ग्राफ एक बार फिर बढ़ता जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को बीकानेर में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक भी जा सकता है, जो पिछले दिनों की तुलना में ज्यादा होगा। वहीं रक्ष
पिछले चौबीस घंटे में राज्य में सबसे ज्यादा गर्म जिला बीकानेर संभाग का ही श्रीगंगानगर रह चुका है, जहां पारा 38.2 डिग्री सेल्सियस रहा। आज बीकानेर में भी तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस को छू सकता है। गुरुवार को बीकानेर में पारा 37.2 डिग्री सेल्सियस रहा है और शुक्रवार को इसमें एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं रात का पारा बीकानेर में 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा है, इसमें भी आज बढ़ोतरी हो सकती है।
पूर्वी राजस्थान में कहीं कहीं पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई ,पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा। राज्य में सर्वाधिक वर्षा रारह (भरतपुर) में 20.0 मिलीमीटर दर्ज की गई। वहीं राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 38.2 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य में निम्नतम न्यूनतम तापमान सिरोही में 20.6 डिग्री सेल्सियस था। बीकानेर संभाग के चारों जिलों में ही मौसम फिलहाल शुष्क ही रहने की आशंका जताई जा रही है।
15 अगस्त के बाद बारिश
बीकानेर सहित प्रदेश के अनेक हिस्सों में अब पंद्रह अगस्त के बाद बारिश का एक दौर चल सकता है। मौसम विभाग की रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य के दक्षिणी हिस्सों में जहां सामान्य से तेज बारिश हो सकती है, वहीं शेष हिस्सों में सामान्य बारिश होगी। फिलहाल किसान और आम आदमी अब इसी बारिश का इंतजार कर रहा है, ताकि गर्मी से राहत मिल सके।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments