☜ Click Here to Star Rating



दौसा में कृषि योजनाओं का जायजा लेते अधिकारी।

कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के शासन सचिव राजन विशाल ने जिले में कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की उच्च तकनीकों का निरीक्षण किया। शासन सचिव ने नांगल राजावतान क्षेत्र के कोल्यावास गांव में किसान सीताराम मीणा के खेत का भ्रमण किया, जहां अटल भूजल योजना के तहत वर्ष

.

इस तकनीक से वर्षा जल का संग्रहण कर फार्म पॉण्ड, सोलर पंप, पोलीहाउस, ड्रिप इरिगेशन, मिनी स्प्रिंकलर, मल्च, ग्रीनहाउस आदि आधुनिक तकनीकों के माध्यम से टिकाऊ खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। किसान ने बताया कि अटल भूजल योजना से उन्हें वर्षा जल संग्रहण द्वारा लाभ हुआ है और अब वे जैविक खेती कर अच्छी आय अर्जित कर रहे हैं।

शासन सचिव ने अधिकारियों को किसानों को रासायनिक कीटनाशकों की जगह जैविक उत्पादों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। साथ ही हरी खाद, ढैंचा की फसल, नैनो यूरिया के उपयोग, उर्वरकों की जानकारी, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, किसान क्रेडिट कार्ड और सहकारी समितियों की भूमिका की भी जानकारी कृषक से ली।

राजन विशाल ने दौरे के दौरान पीएमएफएमई लाभार्थियों से संवाद कर योजना की क्रियान्वित्ती का फीडबैक लिया एवं विभागीय अधिकारियों के साथ योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने उपस्थित कृषि पर्यवेक्षकों व अधिकारियों को विभागीय योजनाओं से संबंधित कई निर्देश भी दिए।

भ्रमण के दौरान संयुक्त निदेशक उद्यान राजेन्द्र कुमार खीचड़, संयुक्त निदेशक उद्यान डॉ महेंद्र कुमार शर्मा, संयुक्त निदेशक कृषि रामराज मीना, उपनिदेशक उद्यान जगदीश प्रसाद मीना, सहायक निदेशक कृषि अशोक कुमार मीना, उपनिदेशक आत्मा विजेंद्र कुमार मीणा सहित कृषि विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी एवं किसान मौजूद रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading