महात्मा ज्योतिबा फुले यूनिवर्सिटी (MJRP) में एक दिवसीय मोटिवेशनल कार्यशाला का आयोजन किया गया।
महात्मा ज्योतिबा फुले यूनिवर्सिटी (MJRP) में एक दिवसीय मोटिवेशनल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को प्रेरित करना, उन्हें लक्ष्य निर्धारण और सफलता के लिए आवश्यक मानसिक मजबूती प्रदान करना था।
इस कार्यक्रम में IAS अधिकारी प्रज्ञा सैनी और लंदन की क्लिनिकल साइंटिस्ट डॉ. नेहा बतौर मुख्य वक्ता मौजूद रहीं। दोनों ने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए छात्रों को प्रेरित किया।

डॉ. नेहा, जो लंदन में कार्यरत हैं, उन्होंने गुरु के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि कॉलेज जीवन में सही मार्गदर्शन सबसे महत्वपूर्ण होता है।
कार्यशाला की शुरुआत यूनिवर्सिटी के चेयरपर्सन निर्मल पंवार के उत्साहवर्धक संबोधन से हुई। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स जिस समर्पण और ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहे हैं, वह भविष्य में उन्हें देश-विदेश में पहचान दिलाएगा।
IAS प्रज्ञा सैनी ने छात्रों से संवाद करते हुए कहा कि अगर आप अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदार हैं और निरंतर मेहनत करते हैं, तो कोई भी चुनौती आपको रोक नहीं सकती। सफलता खुद आपके कदम चूमेगी।

IAS प्रज्ञा सैनी ने छात्रों से संवाद करते हुए कहा कि अगर आप अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदार हैं और निरंतर मेहनत करते हैं, तो कोई भी चुनौती आपको रोक नहीं सकती।
डॉ. नेहा, जो लंदन में कार्यरत हैं, उन्होंने गुरु के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि कॉलेज जीवन में सही मार्गदर्शन सबसे महत्वपूर्ण होता है। मेरे करियर की नींव भी चेयरपर्सन निर्मल पंवार सर की प्रेरणा से ही रखी गई, जो आज मेरी उपलब्धियों का आधार है।
कार्यशाला के दौरान छात्रों ने उत्सुकता से सवाल पूछे और वक्ताओं से मार्गदर्शन प्राप्त किया। कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के फैकल्टी सदस्य, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments