![]()
पीबीएम जनाना अस्पताल के लेबर रूम में प्रसूता से बधाई के नाम पर एक हजार रुपए लेने वाली नर्स काे हटा दिया गया है। प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यों की कमेटी बनाई गई है। पीबीएम अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र कुमार वर्मा के निर्देश पर गायनी विभाग की एचओडी डॉ. संतो
जिला मुख्य नर्सिंग अधीक्षक ने उसके आदेश जारी करते हुए शिखा के स्थान पर दूसरी नर्स काे लगा दिया गया है। डॉ. खजोटिया ने लेबर रूम स्टाफ काे पाबंद किया है कि दुबार ऐसी शिकायत मिली ताे कठोर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि मरीज के अटेंडेंट किसी काे पैसा ना दें। यदि काेई जबरदस्ती करे ताे इसकी शिकायत तत्काल मैटर्न से करें। दैनिक भास्कर के मंगलवार के अंक में मामला उजागर हाेने के बाद पीबीएम प्रशासन हरकत में आया। उधर, जयप्रकाश का कहना है कि उसे पूछताछ के लिए अब तक नहीं बुलाया गया है। आशंका जताई है कि लीपापोती कर मामला रफा दफा कर दिया जाएगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments