☜ Click Here to Star Rating


दाऊदी बोहरा समुदाय के धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन के दर्शन की एक झलक पाने के लिए दाऊदी बोहरा समुदाय के लोगों की कतार लग गई थी।

दाऊदी बोहरा समुदाय के धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन दस साल बाद आज उदयपुर पहुंचे। यहां पर दाऊदी बोहरा समुदाय के लोगों ने उनका ऐतिहासिक स्वागत किया। जैसे ही उनकी गाड़ी आई तो सड़क के दोनों तरफ भक्तों ने उनके दर्शन किए।

.

उनके स्वागत करने के लिए बुरहानी मस्जिद परिसर में उदयपुर और आसपास के शहरों से हजारों समाजजन एकत्र हुए। सैयदना साहब मुंबई से उदयपुर के महाराणा प्रताप हवाई अड्डे पर पहुंचे। जहां पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, उदयपुर के विधायक ताराचंद जैन, राजसमंद के विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी और दाऊदी बोहरा समुदाय के वरिष्ठ सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

सैयदना साहब की यह यात्रा चेहलुम के स्मरणोत्सव के साथ मेल खाती है, जो पैगंबर मोहम्मद के नवासे इमाम हुसैन की इराक के कर्बला में शहादत के 40 वें दिन मनाया जाता है।

दाऊदी बोहरा समुदाय के धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन

दाऊदी बोहरा समुदाय के धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन

सामुदायिक समन्वयक अली कौसर कुराबड़ वाला ने बताया कि दस साल बाद उन्हें यहां देखकर इन मूल्यों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और भी मज़बूत होती है। अपने प्रवास के दौरान सैयदना सैफुद्दीन प्रवचन देंगे।

इस दौरान वे बड़ी इलाक़े में नवनिर्मित सैफी सीनियर सैकेंडरी स्कूल का भी उद्घाटन करेंगे, जो दाऊदी बोहरा शैक्षणिक संस्थानों के व्यापक वैश्विक नेटवर्क का हिस्सा है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading