![]()
दौसा में तिरंगा रैली को लेकर कलेक्टर समेत अन्य अधिकारियों ने हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया।
दौसा जिले में देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करने एवं जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता अभियान के तहत बुधवार सुबह 8 बजे कलेक्ट्रेट से पं. नवल किशोर शर्मा पीजी कॉलेज तक तिरंगा रैली का आयोजन किया जाएगा। साथ ही स्वतंत्रता दिवस की पू
कर्मचारी-अधिकारी रहेंगे रैली में मौजूद
एडीएम रामस्वरूप चौहान ने इन कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर जिम्मेदारियां तय की। उन्होंने बताया कि तिरंगा रैली में जिला मुख्यालय पर स्थित सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि, स्काउट-गाइड वॉलंटियर्स, नेहरू युवा केन्द्र वॉलंटियर्स, स्थानीय स्वयं सहायता समूह एवं आमजन हाथ में तिरंगा लेकर भाग लेंगे।
एक शाम शहीदों के नाम होगा आयोजित
वहीं स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को शाम 6 बजे से फर्स्ट टॉवर स्थित सिनेमा हॉल में एक शाम शहीदों के नाम देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत इस कार्यक्रम में स्वतंत्राता सेनानी, सैनिक एवं सुरक्षा बलों के सेवानिवृत कार्मिक, शहीदों के परिवारजन तथा जिला मुख्यालय पर स्थित सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं आमजन शामिल होंगे।
बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेन्द्र कुमार मीणा, नगर परिषद आयुक्त कमलेश मीणा, एसडीएम मूलचंद लूणिया, पुलिस उपाधीक्षक रवि शर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सीताराम मीणा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी इन्द्रा गुप्ता सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी-कार्मिक उपस्थित थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments