![]()
एसीबी की टीम ने कालेसरिया ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी व पार्टटाइम चपरासी को 15 हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
PM आवास योजना में स्वीकृत मकान की बकाया किस्तें जमा कराने की एवज में ग्राम विकास अधिकारी और चपरासी ने 25 हजार रुपए की रिश्वत की डिमांड कर दी। मामला राजसमंद की कालेसरिया ग्राम पंचायत का है। इसके बाद परिवादी ने एसीबी को शिकायत कर दी। एसीबी टीम ने सत्या
एसीबी राजसमंद के एएसपी हिम्मत चारण ने बताया- देवगढ़ तहसील की कालेसरिया ग्राम पंचायत ग्राम विकास अधिकारी जसराज और चपरासी तोलाराम के खिलाफ शिकायत मिली थी। इसके बाद एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी राजसमंद ने कार्रवाई की। जसराज और तोलाराम को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों ने शिकायतकर्ता से 25 हजार की मांग की थी। कार्रवाई में एसीबी के प्रहलाद सिंह कृष्णिया उप महानिरीक्षक पुलिस भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो उदयपुर रेंज के सुपरविजन में एसीटी राजसमंद के हिम्मत चारण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में टीम द्वारा की गई। एसीबी टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments