☜ Click Here to Star Rating
![]()
चूरू में दूधवाखारा थाना क्षेत्र के कीटनाशक के असर से किसान की मौत।
चूरू में दूधवाखारा थाना क्षेत्र के गांव आसलूं लाखाउ में एक किसान की कीटनाशक छिड़कने के दौरान मौत हो गई।
.
किसान धर्मपाल (51) अपने खेत में मूंग की फसल पर कीटनाशक का छिड़काव कर रहा थे। इस दौरान उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया।
परिवार के सदस्य तुरंत उसे डीबी अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में ले गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। हालत गंभीर होने पर उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक के बेटे राधेश्याम ने दूधवाखारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। हेड कॉन्स्टेबल प्रदीप कुमार के अनुसार, पुलिस ने मर्ग दर्ज कर ली है। शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments