![]()
झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने वाटर कूलर का उद्घाटन किया।
झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल झालावाड़ परिसर में मरीजों के परिजनों के लिए नए वेटिंग रूम का निर्माण किया गया है। मंगलवार को जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने इस वेटिंग रूम में वाटर कूलर का उद्घाटन किया।
अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अशोक शर्मा ने बताया कि पहले इस स्थान पर अवैध अतिक्रमण था। जिला कलेक्टर के प्रयासों से इसे हटाकर यहां नया वेटिंग रूम बनाया गया है। यह वेटिंग रूम पंखों और कुर्सियों से सुसज्जित है।
वेटिंग रूम में भामाशाह अलीम मोहम्मद (कल्लू भाई) की स्मृति में उनके बेटे मोहम्मद आसिफ शेख ने वाटर कूलर लगवाया है। इस सुविधा से अस्पताल आने वाले मरीजों के परिजनों और राहगीरों को पीने के लिए साफ पानी मिलेगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments