☜ Click Here to Star Rating


महाराष्ट्र में हथिनी माधुरी को जामनगर स्थित वनतारा में भेजने पर देशभर के जैन समाज में आक्रोश है। मंगलवार को अजमेर में भी जैन समाज ने विरोध करते हुए जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया है। समाज ने ज्ञापन देकर माधुरी हथिनी को वापस वनतारा से म

.

जैन समाज के प्रतिनिधि विजय जैन ने बताया कि हाल ही में महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के मांडणी मठ से हथिनी महादेवी उर्फ माधुरी को जामनगर स्थित वनतारा में भेज दिया गया। जिससे पूरे जैन समाज में भारी रोष व्याप्त है।

समाज ने ज्ञापन देकर माधुरी हथिनी को वापस वनतारा से मुक्ति दिलाकर मांडणी जेठ मठ में भिजवाने की मांग की है।

समाज ने ज्ञापन देकर माधुरी हथिनी को वापस वनतारा से मुक्ति दिलाकर मांडणी जेठ मठ में भिजवाने की मांग की है।

जैन ने बताया कि माधुरी पिछले 30 से भी अधिक वर्षों से मठ में पारिवारिक सदस्य के रूप में धार्मिक जीवन व्यतीत कर रही थी। भगवान की पूजा अर्चना के पश्चात ही भोजन ग्रहण करती थी। प्रत्येक बुधवार को भ्रमण करते हुए सुहागिन औरतों व बच्चों को आशीर्वाद देती थी, जिससे वहां के लोगों की भावनाएं उससे जुड़ गई थी और उसे महादेवी के रूप में मानने लगे।

जैन ने बताया कि जैन मठ में हथिनी की सुरक्षा व जीवन यापन बहुत ही आराम से हो रहा था। स्थानीय ट्रस्टियों के द्वारा मेडिकल चेकअप भी बराबर हो रहा था इसके उपरांत भी उसे वनतारा में भिजवा दिया गया। यह भावनाओं पर कोठारा घाट है पूरे भारतवर्ष ही नहीं पूरे विश्व विश्व में जैन समाज निंदा करता हैं। इसे लेकर जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading