रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मंगलवार को सीकर के जिला परिषद सभागार में महिला एवं बाल विकास विभाग ने ‘सुरक्षा सम्मान कार्यक्रम’ का आयोजन किया। सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस समारोह में जिलेभर की आशा वर्करों ने भाग लिया।

सुरक्षित पोषण पहुंचाने की शपथ लेती हुई महिलाएं।
वहीं, सीएम भजनलाल शर्मा ने जयपुर से वर्चुअली जुड़कर प्रदेशभर की आशा वर्करों को संबोधित किया। कार्यक्रम में सीएम ने प्रदेश की 1 लाख 21 हजार आशा वर्कर महिलाओं के बैंक खातों में 501 रुपए की राशि ट्रांसफर की। वहीं सीकर में 4 हजार से अधिक महिलाओं के बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए गए। इस दौरान सीएम ने कहा- यह राशि महिलाओं के सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम में मौजूद जिला प्रशासनिक अधिकारी।
विभाग की उपनिदेशक सुमन पारीक ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं के प्रति सुरक्षा और सम्मान का संदेश देना था। सभागार में मौजूद महिलाओं ने उत्साह के साथ जिला कलेक्टर, पुलिस और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को राखियां बांधीं। महिला एवं बाल विकास विभाग ने सभी महिलाओं को मिठाई और छाते वितरित किए, जिससे समारोह में खुशी का माहौल और बढ़ गया।
जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने कहा- यह आयोजन केवल रक्षाबंधन का उत्सव ही नहीं, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। सीकर में इस कार्यक्रम ने महिलाओं में उत्साह जगाया और सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा दिया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments