![]()
तालेड़ा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुरा गांव में खेत में कीटनाशक दवा छिड़कने के दौरान एक व्यक्ति अचेत हो गया। जिसकी एमबीएस हॉस्पिटल में 5 दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम रूम में शिफ्ट करवा कर शव का पोस्टमार्टम करवाया।
मृतक के भतीजे राजेश मीणा ने बताया कि चाचा खेत पर फसलों में दवाई छिड़क रहे थे इसी दौरान पाइप फट गया और कीटनाशक दवा उनके मुंह में चली गई। उनको तालेड़ा हॉस्पिटल लेकर गए जहां से कोटा रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई आज पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।
हेड कांस्टेबल पवन कुमार ने बताया कि कोटा के एमबीएस अस्पताल की पुलिस चौकी से सूचना मिली कि 31 जुलाई के दिन मुकेश कुमार अपने खेत पर कीटनाशक दवाई का छिड़काव कर रहा था। इसी दौरान अचेत हो कर नीचे गिर गया। परिजनों के द्वारा एमबीएस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आज परिजनों की मौजूदगी में मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई होने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments