☜ Click Here to Star Rating



जिला कलेक्ट्रेट सभागार में एसपी अमित कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सीएलजी मीटिंग आयोजित की गई।

झालावाड़ जिला कलेक्ट्रेट सभागार में एसपी अमित कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सीएलजी मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, फ्रॉड कॉल्स से सुरक्षा और चंवली डेम पर पर्यटकों की सुरक्षा शामिल थी। इसके साथ ही त्योहारों को लेकर विशेष

.

मीटिंग में एडिशनल एसपी चिरंजीलाल मीणा, अकलेरा डिप्टी बृजेश कुमार और खानपुर डिप्टी अंशू जैन सहित जिले के चयनित सीएलजी सदस्य उपस्थित रहे। सदस्यों ने जिला पुलिस की वर्तमान कार्य प्रणाली की सराहना की। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, फ्रॉड कॉल्स से सुरक्षा और चंवली डेम पर पर्यटकों की सुरक्षा शामिल थी। साथ ही कचरा संग्रह करने वालों पर निगरानी, खाली पुलिस चौकियों पर पर्याप्त जाब्ता और डग में नगरपालिका के कारण सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया गया।

आगामी त्योहारों को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिए गए। सभी से आपसी प्रेम और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। सोशल मीडिया पर सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने वाली पोस्ट नहीं करने की हिदायत दी गई। साइबर अपराध से बचाव के लिए परिवार के सदस्यों को जागरूक करने का आग्रह किया गया।

यातायात नियमों के पालन पर विशेष जोर दिया गया। दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और नियंत्रित गति में वाहन चलाने की सलाह दी गई। किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल डायल-100 या नजदीकी थाने पर देने के लिए कहा गया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading