जोधपुर शहर में मंगलवार को मूसलाधार बारिश हुईं।
जोधपुर शहर में आज दिनभर बादल छाए रहने के बाद शाम के समय बारिश शुरू हुई। तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। इसके चलते लोग बारिश से भीगने के लिए इधर उधर भागते नजर आए।
मौसम विभाग की ओर से आज जोधपुर में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई थी। बारिश के चलते वाहन चालकों को दिन में भी हैडलाइट जलानी पड़ी।

बारिश की वजह से लोगों ने राहत की सांस ली।
करीब 15 मिनट तक शहर के चौपासनी, पावटा, रातानाडा, भेरूजी चौराहा रोड, भगत कोठी, बासनी में मूसलाधार बारिश हुई। हालांकि इसके बाद बारिश की गति धीमी पड़ गईं, लेकिन बारिश की वजह से मौसम सुहावना हो गया। वहीं उमस और गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments