☜ Click Here to Star Rating


बैठक लेते हुए मंत्री व कलेक्टर व एसपी व समेत अन्य जनप्रतिनिधी

एक दिवसीय दौरे पर जालोर पहुंच जिले के प्रभारी मंत्री केके विश्नोई ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक ली।

.

विश्नोई ने कहा- शहर में सीवरेज के लिए राज्य सरकार द्वारा 25 करोड़ की स्वीकृति के तहत सीवरेज लाइन के लीकेज ठीक करने व मरम्मत कार्य को शुरू करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सीवरेज का पानी सुंदेलाव तालाब में हर हाल में रोके जाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सीवरेज के पाइप निर्धारित साइज के अनुरूप डाले जाए जिससे लीकेज व ओवरफ्लो की समस्या का निस्तारण हो सकें। उन्होंने नगरीय निकाय क्षेत्रों में नवीन स्ट्रीट लाइटों को लगाने का कार्य पूर्ण करने के साथ ही पिंक टॉयलेट को उपयुक्त स्थलों पर ही स्थापित करने को लेकर निर्देशित किया।

प्रभारी मंत्री के.के.विश्नोई शुक्रवार सायंकाल को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली। प्रभारी मंत्री केके विश्नोई ने बजट घोषणा 2025-26 के अपूर्ण कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि विभागीय अधिकारी बजट घोषणा 2025-26 के तहत लंबित चल रहे कार्यों को समयबद्ध तरीके से शीघ्र पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

बैठक में मौजूद अधिकारी व बैठक लेते हुए मंत्री

बैठक में मौजूद अधिकारी व बैठक लेते हुए मंत्री

प्रभारी मंत्री ने विधुत विभाग के अधिकारियों को जाजूसन में 33/11 केवी जीएसएस व करड़ा में सहायक अभियंता कार्यालय शुरू करने की बात कहते हुए ट्रांसफॉर्मर जलने की स्थिति में उन्हें शीघ्र बदलने के निर्देश दिए।

बैठक में आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित, रानीवाड़ा के पूर्व विधायक नारायणसिंह देवल, जसराज पुरोहित, जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गवांडे, जिला पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह इन्दोलिया सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading