![]()
इस तरह महिला पानी में पड़ी मिली।
अलवर के विजय मंदिर थाना क्षेत्र से करीब 2 किलोमीटर दूर 30 साल की महिला पानी में लहुलूहान हालत में मिली। अभी महिला की पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल जिला अस्पताल के ICU में भर्ती है। महिला का सुबह 9 बजे पता चला है। पुलिस पहले महिला की पहचान करने में लगी
विजय मंदिर पुलिस थाने से करीब 2 किलोमीटर दूर कस्बा डेहरा के निकट यह महिला अचेत अवस्था में खेत में भरे पानी में पड़ी मिली है। जिसके शरीर पर चोट के गंभीर निशान हैं। आंखों पर भी निशान है। प्रारंभिक तौर पर महिला के साथ मारपीट करना दिखता है। लेकिन अब पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में आईसीयू में भर्ती करा रखा है। महिला को होश आने के बाद मामले का पता चल सकेगा। मौके पर एडिशनल एसपी सहित अन्य टीम मौजूद है। घटना की आसपास के गांवों में चर्चा है। पुलिस भी महिला की पहचान करने
SHO बृजेश ने बताया कि सुबह 7 बजे सूचना मिली थी कि रोड किनारे महिला पड़ी है। इसके बाद घायल महिला को अस्पातल में भर्ती कराया है। महिला के सिर व माथे पर चोट के निशान हैं। अभी महिला अस्पताल में भर्ती है। महिला की पहचान कराने के लिए प्रयास कर रहे हैं। अभी पहचान नहीं हो सकी है। महिला की हालत स्थिर है। जो आईसीयू में भर्ती है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments