![]()
राजसमंद में रात से शुरू हुआ बारिश का दौर आज सुबह तक जारी है। जिले में 24 घंटों में 42 मिमी औसत बारिश, सर्वाधिक बारिश देवगढ़ में 88 मिमी बारिश।
राजसमंद जिले में शुक्रवार रात से शुरू हुआ बारिश का दौर शनिवार सुबह तक रुक-रुक कर जारी रहा। लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। पिछले 24 घंटों में जिले में सबसे ज्यादा बारिश देवगढ़ में 88 मिमी दर्ज की गई, जबकि सबसे कम बारिश देलवाड़ा में 6 मिमी रिक
जिले में भारी बारिश और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा ने शनिवार को सभी निजी एवं सरकारी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया। जिससे कि कोई अप्रिय घटना न हो।
बारिश के आंकड़ों के अनुसार शनिवार सुबह 8 बजे तक जिले में कुल 542 मिमी वर्षा हो चुकी है, वहीं औसत वर्षा 42 मिमी दर्ज की गई। लगातार हो रही बारिश से बांधों और झीलों में भी पानी की आवक बनी हुई है।
जिलेवार वर्षा रिपोर्ट (मिमी में):नाथद्वारा में 10 मिमी, गढ़बोर में 78 मिमी, सरदारगढ़ में 15 मिमी, आमेट में 80 मिमी, कुँवारिया में 19 मिमी, देलवाड़ा में 06 मिमी, केलवाड़ा (कुंभलगढ़) –में 70 मिमी, भीम –में 70 मिमी, रेलमगरा –में 14 मिमी, देवगढ़ में 88 मिमी, गिलुंड में 42 मिमी, राजसमंद में 42 मिमी जबकि खमनोर में 08 मिमी रिकॉर्ड की गई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments