☜ Click Here to Star Rating



संगरिया पुलिस ने बाइक चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई बाइक बरामद की।

संगरिया पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ने में सफलता हासिल की। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक भी बरामद कर ली गई है।

.

संगरिया थानाधिकारी अमर सिंह ने बताया कि 8 अगस्त 2025 को गौरव जिंदल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उनकी हीरा डीलक्स मोटरसाइकिल (RJ31SN0105) मंदिर के बाहर से चोरी हो गई थी। गौरव दोपहर करीब 2:15 बजे मंदिर गए थे। जब वे वापस आए तो उनकी बाइक गायब थी।

इस मामले में मुकदमा नंबर 457/2025 धारा 303(2) बीएनएस 2023 के तहत दर्ज किया गया। अनुसंधान का जिम्मा गुरबचन सिंह एएसआई को सौंपा गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जनेश तंवर और वृत्ताधिकारी करण सिंह के निर्देशन में थानाधिकारी अमर सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

टीम ने सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपी आकाशदीप सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी आकाशदीप सिंह (24) पुत्र रणधीर सिंह, पंजाब के फाजिल्का जिले के लम्बी थाना क्षेत्र के जोधपुर का रहने वाला है।

पुलिस आरोपी से अन्य चोरी की वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई में गुरबचन सिंह एएसआई, विजय सिंह हैड कॉन्स्टेबल, फारूख कॉन्स्टेबल और रविन्द्र कॉन्स्टेबल शामिल थे। विशेष भूमिका विजय सिंह हैड कॉन्स्टेबल और रविन्द्र कॉन्स्टेबल की रही।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading