☜ Click Here to Star Rating


RLP नेता थानसिंह डोली ने आंदोलन को लेकर किया जनसंपर्क।

जोधपुर फैक्ट्रियों से बालोतरा जिले में आ रहे रासायनिक और दूषित पानी को लेकर 11 अगस्त से जन आंदोलन चलेगा। बालोतरा में डोली टोल प्लाजा के पास अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। इस धरने में 14 अगस्त को आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल आएंगे। इसको लेकर थानसिंह डो

.

आंदोलन चला रहे RLP नेता थानसिंह डोली ने कहा- 16 साल से जोधपुर से बरसात के साथ रासयनिक पानी छोड़ा जा रहा है। इसके बाद धवा, डोली, कल्याणपुर के गांवों में पानी खेतों, घरों और स्कूलों में भर गया। इससे लोगों को रहना दुश्वार हो गया है। हर साल लोग प्रदर्शन करते हैं। विधायक, प्रशासन आकर आश्वासन देते हैं, लेकिन कोई काम नहीं हुआ। कुछ दिन पहले ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे बंद करके प्रदर्शन भी किया था।

लोगों को जन आंदोलन का हिस्सा बनने का दिया निमंत्रण।

लोगों को जन आंदोलन का हिस्सा बनने का दिया निमंत्रण।

किसी पार्टी, पक्ष या व्यक्ति का आंदोलन नहीं

थानसिंह डोली ने कहा- यह कोई पार्टी पक्ष या किसी के व्यक्तिगत आंदोलन या धरना प्रदर्शन नहीं है। आमजन और पर्यावरण और जीव-जंतु व मानवता की रक्षा के लिए एक जंग है, इसमें सभी क्षेत्रों के लोग आएं और एक साथ होकर मिलकर लड़ें।

रविवार को बायतु, शिव विधानसभा क्षेत्र के बाटाडू,पोशाल, भीमडा , बाबा रामदेव जी जन्मस्थली काश्मीर, उण्डू, केसुम्बला,विभिन्न गांवों का दौरा करके RLP प्रमुख एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में होने वाले आगामी 14 अगस्त को जोजरी बचाओ आंदोलन में हिस्सा लेने के लिए किसानों को निमंत्रण दिया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading