![]()
फलोदी जिले की लोहावट पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला दो महीने पुराना है। आरोप है कि पकड़े गए युवक ने 3 अगस्त की रात मकान के बाहर खड़ी मोटर साइकिल चुराई थी।
थाना प्रभारी अमरसिंह ने बताया- यह मामला 4 अगस्त को दर्ज किया गया था, जब रा.उ.प्रा.वि. करमाल खां की ढाणी चैनपुरा, लोहावट के अध्यापक विक्रम कुमार ने अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। विक्रम कुमार ने बताया कि 3 अगस्त की रात अज्ञात व्यक्ति उसके किराए के मकान के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चुरा ले गया था।
पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और रिकॉर्डिंग की जांच की गई। संदिग्ध की पहचान श्रवण कुमार पुत्र जोधाराम विश्नोई, निवासी विष्णुनगर, लोहावट के रूप में हुई। पुलिस ने श्रवण कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिस पर उसने चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी श्रवण कुमार एक शातिर चोर है। उसके खिलाफ पूर्व में भी चोरी के तीन मामले दर्ज हैं। आरोपी रात में घरों के आगे खड़ी और भीड़भाड़ वाली जगहों से मोटरसाइकिलें चुराकर सस्ते दामों में बेच देता था।
पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि वे अपनी दुकानों और प्रतिष्ठानों के आगे सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। घरों को सूना न छोड़ें और वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments