☜ Click Here to Star Rating


अंता विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के घोषणा होने और नरेश मीणा की टिकट कटने को लेकर बड़ा बयान दिया। सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अंता विधानसभा सीट पर सोच विचार करके टिकट दिया है। यह विधानसभा का उपचुनाव कांग्रेस पार्टी जीतेगी।

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट बुधवार देर शाम को उदयपुर पहुंचे। सर्किट हाउस पहुंचने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

.

सचिन पायलट ने कहा-

QuoteImage

कांग्रेस पार्टी ने अंता विधानसभा सीट पर सोच विचार करके टिकट दिया है। यह विधानसभा का उपचुनाव कांग्रेस पार्टी जीतेगी।

QuoteImage

पूर्व पीसीसी चीफ सचिन पायलट ने कहा कि राजस्थान की जनता भी चाहती है कि देशभर में संदेश जाए कि राजस्थान की सरकार कोई काम नहीं कर रही है। जनता को जो सपने दिखाए थे, वो सपने टूट जाते हैं तो जनता जवाब भी देती है। उन्होंने कहा कि प्रमोद जैन भाया अनुभव उम्मीदवार है अच्छा चुनाव लड़ेंगे। चुनाव में विचारधारा और दलों की लड़ाई होती है।

राज्य सरकार पंचायत चुनाव नहीं करा पा रही सचिन पायलट ने कहा प्रदेश की जनता ने भाजपा को मौका दिया था अगर भाजपा की सरकार अच्छा काम करती तो आज उन्हें डरना नहीं पड़ता। राज्य सरकार पंचायत चुनाव नहीं करा पा रही है। जनता में आक्रोश है, तो करारी हार का सामना करना पड़ेगा। जब भी राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव होगा तो कांग्रेस को प्रचंड बहुमत मिलेगा।

सरकार ने जनता का विश्वास तोड़ा है सचिन पायलट ने कहा कि जो पिछले 2 साल में राजस्थान की सरकार ने जनता का विश्वास तोड़ा है, इसका करारा जवाब मिलेगा। भाजपा की सरकार बनने के बाद लगातार जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, चाहे सड़क हादसों के मामले हो या फिर अतिवृष्टि में सरकार का फेलियर। अस्पताल में आग लग रही है, टैंकर के हादसे रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान में सरकार का इकबाल खत्म हो गया और जनता के सारे सपने खत्म हो गए। बता दें कि सचिन पायलट अजमेर कार से उदयपुर पहुंचे। इसके बाद रात यही रूकने के बाद कल उनके सिरोही जाने का कार्यक्रम हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading