☜ Click Here to Star Rating



करौली में ऑनलाइन गेम में हारने के बाद रिश्तेदार के घर से जेवरात चोरी करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

करौली में एक व्यक्ति ने ऑनलाइन गेम में हारने के बाद अपने रिश्तेदार के घर से 8 लाख रुपए के जेवरात चोरी कर लिए। इसके बाद इनको गिरवी रखकर लोन ले लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लैदौर कला का रहने वाला है।

.

चोरी का शिकार हुआ जंडैल सिंह राजपूत दिल्ली में मजदूरी करता हैं। जून में उसके गांव स्थित मकान से जेवरात चोरी हुए थे। आरोपी ने करीब 75-80 ग्राम सोने के जेवर चुराए थे। पूछताछ में आरोपी कोमल सिंह राजपूत ने बताया कि वह ऑनलाइन गेम का आदी हो गया था। हार-जीत में भारी कर्ज हो गया। इसलिए उसने चोरी की योजना बनाई।

चोरी के बाद उसने जेवरात को गंगापुर स्थित मुथूट फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखकर लोन लिया। यह पैसा भी वह गेम में हार गया। पुलिस ने करीब 70 ग्राम सोना बरामद कर लिया है। इसकी कीमत लगभग 8 लाख रुपए है। एसपी लोकेश सोनवाल के अनुसार पुलिस अन्य संभावित आरोपियों की संलिप्तता की जांच कर रही है। चोरी के बाकी माल की बरामदगी के लिए भी प्रयास जारी हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading