कोटा लाडपुरा के पूर्व पूर्व प्रधान नईमुद्दीन गुड्डू के जन्मदिन के अवसर पर लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र में रक्तदान शिविर और कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, रक्तदाता और कांग्रेस नेता मौजूद रहे। शिविर म
नईमुद्दीन गुड्डू ने कहा कि यह जन्मदिन उत्सव नहीं बल्कि जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने का जरिया है। इस संदेश से प्रेरित होकर सैकड़ों युवाओं ने रक्तदान किया।

गुड्डू के जन्मदिन पर पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ता किया स्वागत
पूर्व मंत्री विधायक अशोक चांदना ने कहा कि वर्तमान सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है और जनप्रतिनिधियों को निलंबित कर लोकतंत्र का अपमान कर रही है। उन्होंने कहा- गुड्डू की लोकप्रियता से भाजपा सहमी हुई है, इसलिए उन पर बार-बार निलंबन जैसे कदम उठाए जाते हैं। शकुंतला रावत ने गुड्डू को सर्वसमाज का नेता बताते हुए कहा कि वे हमेशा 36 कोम को साथ लेकर चलते हैं और जनता के बीच बेहद लोकप्रिय हैं।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री विधायक अशोक चांदना और पूर्व मंत्री शकुंतला रावत भी मौजूद रहे, देशराज मीणा, देहात अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, विधायक सी.एल. प्रेमी, महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राखी गोतम, पीसीसी महासचिव अमित धारीवाल समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments