![]()
राजस्थान सरकार के राजस्व, उपनिवेशन एवं सैनिक कल्याण विभाग के प्रभारी मंत्री विजय सिंह 23 से 25 सितंबर तक जिले का दौरा करेंगे।
23 सितंबर को कोटपूतली में शहरी सेवा शिविरों का निरीक्षण करेंगे। यह शिविर राज्य सरकार के सेवा पर्व पखवाड़े के तहत आयोजित किए जा रहे हैं।
24 सितंबर को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक होगी। इस बैठक में विकास कार्यों और फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। साथ ही अधिक बारिश वाले क्षेत्रों के राहत और मरम्मत कार्यों पर चर्चा होगी। गिरदावरी, उर्वरक उपलब्धता और वितरण की स्थिति की जानकारी ली जाएगी। लंबित बजट घोषणाओं पर भी विचार-विमर्श होगा। इसके बाद वे शहरी सेवा शिविरों का निरीक्षण करेंगे।
25 सितंबर को मंत्री जिले में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments