![]()
जोधपुर में मोटरसाइकिल की चोरी की घटनाएं लगातार घटित हो रही है। वाहन चोर भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार ऐसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।जोधपुर कमिश्नर रेट के जिला पश्चिम में मोटरसाइकिल की चोरी की दो घटनाएं सामने आई हैं।
पहली वारदात सरदारपुरा थाना क्षेत्र में हुई। सरदारपुरा थाना में डी रोड सरदारपुरा निवासी राजेंद्र मेहता ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी मोटरसाइकिल काके दी हट्टी रेस्टोरेंट के सामने 9वीं सी रोड पर से कोई अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया। उनकी सिल्वर कलर की हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल रविवार रात करीब 11:30 बजे चोरी की गई।
वहीं दूसरी सूरसागर थाना इलाके में हुई। खाटावास निवासी हिम्मत सिंह पुत्र उमरदिन ने सूरसागर थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि वह प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है और उसकी मोटरसाइकिल मदर टेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास से चोरी हो गई। चोरी किया वारदात रविवार को करीब 12:45 बजे की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच हेड कांस्टेबल हराम को सौंपी गई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments