![]()
चूरू के रतनगढ़ में महिला ने निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों के खिलाफ अभद्र व्यवहार का मामला दर्ज करवाया।
चूरू के रतनगढ़ में एक महिला ने निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों के खिलाफ अभद्र व्यवहार का मामला दर्ज करवाया है। महिला ने पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया कि उसके पति की मौत के बाद कंपनी के कर्मचारी लोन की वसूली के लिए उसके घर आए।
महिला के अनुसार, कंपनी के कर्मचारी पहली बार 1 जून 2025 को उसके घर आए थे। उस समय उसके पति का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें समझा-बुझाकर वापस भेज दिया था।
हालांकि, 23 जुलाई को कंपनी के कर्मचारी फिर से उसके घर आए। इस बार वे पांच-सात लोगों के साथ आए और जबरन घर में घुस गए। महिला का आरोप है कि इन लोगों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और लोन की रकम चुकाने का दबाव बनाया।
रतनगढ़ पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब कंपनी के कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी में है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments