![]()
जैन समाज की जमीन पर निर्माणाधीन परकोटे को तोड़ने के खिलाफ समाज के सदस्यों ने कलेक्टर और एसपी को सौंपा ज्ञापन।
डूंगरपुर के बड़ौदा गांव में जैन श्वेतांबर समाज ने कुछ स्थानीय लोगों पर समाज की जमीन पर निर्माणाधीन परकोटे को तोड़ने का आरोप लगाया है। समाज के सदस्यों ने कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
जैन श्वेतांबर समाज के प्रतिनिधि मंडल में भंवरलाल जैन, सूरजमल जैन सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। उन्होंने बताया कि समाज के नाम पर गांव में एक जमीन है। इस जमीन की सुरक्षा के लिए चारों ओर परकोटा बनाया जा रहा है।
समाज के अनुसार, आधे हिस्से में परकोटा बन चुका है जबकि शेष हिस्से में निर्माण कार्य जारी है। कुछ असामाजिक तत्व इस जमीन पर कब्जा करने के लिए वहां शराब पीने का काम शुरू कर चुके हैं। परकोटा निर्माण के दौरान ये लोग झगड़ा करने के लिए भी आते हैं।
25 जुलाई को शंकर भोई और उनके परिवार के लोग समाज की जमीन पर आकर परकोटा तोड़ने लगे। जब समाज के लोगों को इसकी जानकारी मिली तो वे मौके पर पहुंचे। इस दौरान आरोपियों ने महिलाओं को आगे करके झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।
समाज के लोगों ने दोवड़ा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया। परकोटा तोड़ने से लगभग डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हुआ है। समाज का आरोप है कि असामाजिक तत्व अब भी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।
जैन समाज ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने और समाज की जमीन को सुरक्षित करवाने की मांग की है। उन्होंने अतिक्रमण हटाने और जमीन की सुरक्षा सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments