☜ Click Here to Star Rating


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक टीम ने शुक्रवार सुबह कापसहेड़ा इलाके में एनकाउंटर के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिनमें श्रीगंगानगर का इनामी बदमाश आकाश राजपूत भी शामिल है। वहीं, उसके साथी भरतपुर निवासी महिपाल को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनो

.

गैंगस्टर आकाश राजपूत।

गैंगस्टर आकाश राजपूत।

घायल बदमाशों को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों अपराधी विदेश से सरगना चलाने वाले गैंगस्टर रोहित गोदारा, गोल्डी बराड़ और वीरेंद्र चारण से जुड़े हुए थे। आकाश राजपूत जुलाई 2022 में करनाल के असंध में एक अस्पताल के बाहर गोलीबारी में शामिल था। जिसकी साजिश प्रवासी गैंगस्टर दलेर कोटिया ने रची थी।

फर्जी पासपोर्ट बनवाकर विदेश भागने की फिराक में था

आकाश, जुलाई 2025 में गुजरात में अपहरण की एक घटना में भी वांटेड था। जिसमें गैंगस्टर किरत सिंह झाला ने पीड़ित से 100 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी। श्रीगंगानगर पुलिस ने आकाश राजपूत पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

आकाश राजपूत राजस्थान के वांटेड गैंगस्टर जगदीश जगला और अभिषेक गौड़ के जरिए रोहित गोदारा, गोल्डी बराड़ और वीरेंद्र चारण के साथ जुड़ा था और भारत से भागने के लिए फर्जी पासपोर्ट बनवा रहा था। जिसकी प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी थी।

2019 से अपराध की दुनिया में एक्टिव

आकाश राजपूत अपराध की दुनिया में 2019 से सक्रिय है। 15 जून 2020 को श्रीगंगानगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। जब वह हिमालय कसवां पर 25 अप्रैल 2019 को फायरिंग करके जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहा था।

स्पेशल सेल के एडिशनल डीसीपी प्रमोद सिंह कुशवाह ने बताया- यह गिरफ्तारी दिल्ली-एनसीआर में गैंगवार रोकने की बड़ी सफलता है। जांच जारी है, और दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading