पानी में डूबे लड़के को बाहर निकाते हुए
शहर के सिरे मंदिर रोड़ पर पहाड़ी पर बनी खदानों में भरे बारिश के पानी में डूबने से एक स्टूडेंट की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सिविल डिफेंस की टीम ने करीब आधे घंटे बाद शव को बाहर निकाला और एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे डॉक्टर ने मृत घो
बता दे जालोर जिले के नौसरा थाना क्षेत्र के भवरानी गांव निवासी हितेश कुमार(16)पुत्र हरीराम प्रजापत सिरे मंदिर रोड पर स्थित आदर्श स्कूल में पढ़ता था और स्कूल के होस्टल में रहता था। आज विजयदशमी की छुट्टी होने पर हॉस्टल से बाहर निकले और स्कूल के सामने ही शीतला माता मंदिर के पीछे पहाड़ पर बने खदानों में बारिश का पानी भरा हैं। हितेश अपने दो दोस्तों के साथ नहाने के लिए गया था। सभी तीनों दोस्त पानी में उतरे और हितेश गहरे पानी में नहाने के लिए गया। जहां एक खड्डे में डूबने लगा। जिसको बचाने की कोशिश के बाद भी बाहर नहीं निकाल सके तो अन्य दो साथियों ने सहायता के लिए रास्ते में जाते लोगों को बुलाया।

पानी में डूबे लड़के को पानी से बाहर निकाल कर ले जाते हुए सिविल डिफेंस की टीम
लड़के के डूबने की सूचना पर पुलिस व सिविल डिफेंस की टीम तारक,किशन कुमार, छगनलाल, हरिश कुमार, छगननाथ व गोपाराम मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कर डूबने के आधे घंटे बाद लड़के को पानी से बाहर निकाला और एम्बुलेंस की सहायता से जालोर के सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। जिसका शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा।

लड़के को बाहर निकालने के बाद शरीर में भरे पानी को बाहर निकालने की कोशिश करती सिविल डिफेंस की टीम
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments