☜ Click Here to Star Rating


सिरोही के दशहरा मैदान में भगवान श्रीराम ने रावण का दहन किया गया।

सिरोही शहर के दशहरा मैदान में भगवान श्रीराम ने रावण का दहन किया गया। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंचे। भगवान श्रीराम, लक्ष्मणजी और हनुमानजी महाराज रथ पर सवार होकर पहुंचे, जहां श्रद्धालुओं ने उनके साथ सेल्फी लेकर इस पल को यादगार बनाया।

.

नगर परिषद द्वारा 60 फीट ऊंचे रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले तैयार करवाए गए थे, जिन पर 2,45,000 रुपए का टेंडर दिया गया था। वहीं, आतिशबाजी का अलग से चार लाख रुपए का ठेका किया गया। भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमानजी का दल राम झरोखा मैदान से रवाना होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए दशहरा मैदान पहुंचा। इस दौरान रावण दहन स्थल के ऊपर ड्रोन भी मंडराता हुआ नजर आया।

नगर परिषद द्वारा 60 फीट ऊंचे रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले तैयार करवाए गए थे।

नगर परिषद द्वारा 60 फीट ऊंचे रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले तैयार करवाए गए थे।

पुतले में आग लगने बाद बना अफरा-तफरी का माहौल

कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत समारोह से हुई, जो करीब 20 मिनट तक चला। इसमें राज्य सरकार की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया गया। शाम करीब 7:30 बजे भगवान श्रीराम ने सबसे पहले मेघनाथ का दहन किया, उसके बाद कुंभकर्ण और अंत में रावण का पुतला दहन किया गया। हालांकि, मेघनाथ के पुतले में आग लगाते समय पलीता हाथ से छूट गया और हवा में लहराने लगा, जिससे वहां मौजूद लोग कुछ देर के लिए घबरा गए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

नगर परिषद ने पहले से ही पार्किंग व्यवस्था कर रखी थी, जिसके चलते सभी वाहन मुख्य गेट के बाहर ही खड़े किए गए। आतिशबाजी की चमक के बीच जब रावण दहन हुआ तो मैदान तालियों और जयकारों से गूंज उठा। परंपरा के अनुसार रावण दहन के बाद लोग मिठाई की दुकानों पर पहुंचे और जलेबी का आनंद लिया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading