![]()
हरियाली अमावस्या पर 27 जुलाई को फतूही गांव के युवाओं ने फिर ऐतिहासिक काम किया। युवाओं ने गांव के हर नागरिक के सहयोग से दिनभर में 50 हजार पौधे लगाए हैं। इसके लिए इनकी तैयारी एक माह पहले से ही चल रही थी। जहां पौधे लगाए जाने थे, उस जमीन को ट्रैक्टर से ज
रविवार को 50 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर ये पौधे रखे गए और फिर जहां जहां पौधे लगाए जाने थे, वहां वहां टीमें रवाना हो गई। शाम तक पौधे रोप दिए गए। इस अभियान में गांव के 5 से लेकर 80 साल की आयु तक के बच्चों, पुरुष और महिलाओं ने सहयोग दिया। युवाओं ने बताया कि वाईफ्रिकेशन हेड, शिवपुर हैड, हिंदुमलकोट और फतूही गांव में ही 35 हजार पौधे लगाए गए हैं। शेष 15 हजार पौधे शिवपुर हैड, एक एच, मदेरां, रोहिड़ांवाली, मांजूवास, हिंदुमलकोट, सुजावलपुर, कोठा-पक्की, दुल्लापुर केरी गांव में सरकारी कार्यालयों और सरकारी भूमि पर लगाए गए हैं।
2018 से कर रहे पौधारोपण, अब तक 40 हजार पौधे बन चुके पेड़: गांव के युवाओं ने यह अभियान 2018 में शुरू किया था। अब तक 40 हजार पौधे पेड़ बन चुके हैं। वर्ष 2027 तक 3.50 लाख पौधे पेड़ बनाने का लक्ष्य है। हरियाली तीज पर पौधे लगाने से पहले हर ग्राम वासी का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। फिर गांव से डीजे बजाते हुए उन जगहों पर पहुंचे जहां पौधे लगाने थे।
50 ट्रैक्टर-ट्रॉली में लाए पौधे।
युवाओं ने अलग-अलग टोलियां बनाकर किया पौधारोपण।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments