![]()
भास्कर न्यूज | बाड़मेर शहर के जैसलमेर रोड स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में रविवार को बाल निरंकारी संत समागम का आयोजन किया गया। संत निरंकारी मंडल बाड़मेर के मीडिया सहायक हितेश तंवर ने बताया कि निरंकारी बाल संत समागम का आयोजन कोटा जिले की बहन ममता मखीजा
समागम के दौरान कोटा की बहन ममता मखीजा ने कहा कि बचपन से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास जरूरी है। हमारे बच्चें हम से ही सीखते है। इसलिए हमारा आचरण, व्यवहार अच्छा होना जरूरी है। इसलिए बचपन से ही बच्चों के भौतिक विकास के साथ आध्यात्मिक विकास जरूरी है ताकि बच्चें कभी भी गलत दिशा में नही जाए। उन्होंने कहा कि भक्ति किसी उम्र की मोहताज नहीं होती है। ब्रह्मज्ञान की प्राप्ति के बाद मनुष्य का जीवन अति सुंदर बन जाता है। यह मनुष्य जीवन चौरासी लाख योनियों के बाद प्राप्त होता है। इसलिए इसे अनमोल कहा गया है। समय के सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज भी हमें ब्रह्मज्ञान से जोड़कर हमारा जीवन सफल बना रहे हैं एवं बच्चों का भी ज्ञान के जरिये उनका भविष्य उज्ज्वल बना रहे हैं।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments