एसपी अमित कुमार बुढ़ानिया ने छात्र सम्मान समारोह स्टूडेंट्स को किया सम्मानित।
झालावाड़ के खानपुर नगर में भारत विकास परिषद की शाखा ने चांदखेड़ी मंदिर के विद्यासागर सभागार में छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में एसपी अमित कुमार बुढ़ानिया मुख्य मेहमान थे।
कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, स्वामी विवेकानंद और आदिनाथ भगवान की प्रतिमाओं के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। संत सुधा सागर पब्लिक स्कूल के छात्रों ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। एसपी बुढ़ानिया ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उन्होंने राष्ट्रवाद पर आधारित कार्यों को सच्ची प्रगति का मार्ग बताया।

भारत जानो प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित।
मोटिवेशनल स्पीकर उदयभान सिंह ने छात्रों को जीवन में लक्ष्य निर्धारण के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम में भारत जानो प्रतियोगिता, समूह ज्ञान प्रतियोगिता और संझा बनाओ एवं सजाओ प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस आयोजन में 10 विद्यालयों के विद्यार्थी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में प्रांतीय महासचिव हिमांशु चतुर्वेदी, प्रांतीय सचिव मनोज शर्मा, संगठन मंत्री जगदीश पाटीदार और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सियाराम नागर उपस्थित थे। शाखा अध्यक्ष आशीष खंडेलवाल, सचिव डॉ. देवीशंकर नागर और कोषाध्यक्ष नंदकिशोर कुमावत ने अतिथियों का स्वागत किया।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments