एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूल में पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती का आयोजन किया गया।
करौली के एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूल, रानोली में मेरा युवा भारत संगठन द्वारा अंत्योदय दिवस पर पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों विद्यार्थी और युवा शामिल हुए।

एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूल पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आरंभ वरिष्ठ अधिवक्ता प्रज्ञा मिश्रा, जिला युवा अधिकारी शरद त्रिपाठी, प्रधानाचार्य रामेश्वर दयाल यादव और उपप्रधानाचार्य अंजुबाला ने दीप प्रज्ज्वलन से किया। अतिथियों ने पं. दीनदयाल के एकात्म मानववाद दर्शन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह दर्शन आज भी प्रासंगिक है।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। सुमन मीणा और प्रिया मीणा ने संस्कृत गीत प्रस्तुत किया। भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। विजेता प्रतिभागियों सुमन मीणा, प्रिया मीणा और पवन मीणा को पुरस्कार दिए गए।
अतिथियों और स्कूल के उपप्रधानाचार्य को दिव्यांग युवाओं द्वारा बनाई गई पेंटिंग भेंट की गई। कार्यक्रम में TGT संस्कृत शिक्षिका गुड़िया प्रजापत ने मंच संचालन में सहयोग किया।
मेरा युवा भारत, करौली टीम से कार्यालय सहायक नेहरू लाल बैरवा, छायाचित्रकार मनीष कुमार शर्मा, स्वयंसेवक लोकेन्द्र शर्मा और रानी लक्ष्मीबाई युवा मंडल की अध्यक्ष उपासना कुमारी सहित स्कूल के कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments