☜ Click Here to Star Rating



युवक की हत्या के 4 आरोपियों को बूंदी पुलिस ने निकाला पैदल मार्च।

बूंदी पुलिस ने डाबी थाना क्षेत्र में युवक सोनू सिंह हाड़ा (27) की हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में आकाश उर्फ गोल्डी, आशिष उर्फ आशु राठोर, अरमान मोहम्मद और अनिल मीणा शामिल हैं।

.

जिला पुलिस अधीक्षक बूंदी राजेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि पुलिस टीम ने फील्ड इंटेलिजेंस, आसूचना संकलन और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से इस मामले का जल्द खुलासा किया। उन्होंने पुलिस टीम के बेहतर तालमेल की भी सराहना की।

घटना की जानकारी के अनुसार, मृतक के भाई भंवरसिंह पुत्र भवानीसिंह राजपूत ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि मेरा छोटा भाई सोनू सिंह पिछले 7-8 सालों से श्री देव धर्म काँटा धोरेला पर काम करता था। सोनू ने डाबी गांव में दीपचन्द जैन के मकान में किराए का कमरा लिया हुआ था।

लहूलुहान हालात में मिला शव

4 अगस्त को शाम लगभग 9:15 बजे सोनू की पत्नी ने मुझे फोन कर बताया कि सोनू को कुछ दोस्तों ने वॉट्सऐप कॉल कर बुलाया, जिसके बाद वह 10​ मिनट में वापस आने की कह कर घर से निकला और वापस नहीं लौटा। उसका फोन भी बंद आ रहा है। इस पर मैं अपने गांव गरनारा से डाबी पहुंचा और भाई की तलाश शुरू की। रातभर की तलाश के बाद 5 अगस्त की सुबह पराणा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 27 के लिंक रोड के पास खाली भूखण्ड पर सोनू का शव मिला। सोनू के शरीर को चाकुओं से गोद रखा था। सोनू की बाइक मौके पर खड़ी हुई थी। शव के पास ही मोबाइल, चप्पलें, अंगूठी व कुछ दूरी पर ही बाइक की चाबी पड़ी हुई थी।

भंवर सिंह ने पुलिस को बताया कि सोनू की आज से 3-4 साल पूर्व ग्राम बुधपुरा के अरमान से विवाद हुआ था। अरमान और उसके दोस्तों ने मेरे भाई की चाकुओं से गोद कर हत्या की है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की। विभिन्न तकनीकी और खुफिया जानकारियों के आधार पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है।

सोनू की पत्नी से था आरोपी का प्रेम संबंंध

आरोपी अरमान मोहम्मद ने बताया कि वह मृतक सोनू सिंह हाड़ा की पत्नी से पिछले तीन-चार साल से प्रेम करता था। सोनू आरोपी अरमान को टोकता था । इसी बात को लेकर रंजिश थी । इसलिये तीन-चार महीने पहले उसके दोस्त आकाश उर्फ गोल्डी, आशिष उर्फ आशु राठोर, अनिल मीणा निवासीगण कोटा से सम्पर्क कर तीनों को सोनू सिंह हाड़ा को मारने की एक लाख रुपए में सुपारी दी। जिसमें से 50 हजार रुपए काम से पहले तथा 50 हजार काम होने के बाद देने की बात हुई।

जन्मदिन की पार्टी के बहाने बुलाया

प्लानिंग बनाकर दिनांक 04-08-2025 को अरमान मोहम्मद ने दोस्त के जन्मदिन की पार्टी के बहाने तीनों सुपारी किलर को कोटा से बुला लिया। सोनू भी वहां आया था। मौका पाकर तीनों आरोपियों ने सोनू पर चाकुओं से हमला कर दिया। सोनू ने विरोध किया तो अरमान मोहम्मद ने भी सोनू के गले पर चाकू से वार कर दिया। सोनू की मौत होने पर चारों आरोपी मौके से फरार हो गए।

कंटेंट: शंकर सिंह



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading