![]()
श्रीगंगानगर में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदान केंद्रों के पुनर्गठन को लेकर बैठक हुई।
श्रीगंगानगर में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदान केंद्रों के पुनर्गठन, विभाजन, समाहितकरण और भवन परिवर्तन के प्रस्तावों पर चर्चा के लिए बैठक आयोजित की गई। जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में राजनीतिक
बैठक में सादुलशहर, गंगानगर, करणपुर, सूरतगढ़, रायसिंहनगर और अनूपगढ़ विधानसभा क्षेत्रों के वर्तमान मतदान केंद्रों की संख्या, पुनर्गठन, विभाजन और नवसर्जित मतदान केंद्रों की जानकारी दी गई। साथ ही पुनर्गठन के बाद दो किलोमीटर से अधिक दूरी वाले मतदान केंद्रों के बारे में भी अवगत कराया गया।
अधिकारियों ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से आग्रह किया कि जिन मतदान केंद्रों पर उनके बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त नहीं हैं, वहां तत्काल नियुक्तियां करें। बैठक में सभी प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा के बाद इन्हें निर्वाचन विभाग को भेजने का निर्णय लिया गया।
बैठक में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) प्रशासन सुभाष कुमार, तहसीलदार निर्वाचन सरवन सिंह कुरी के अलावा भारतीय जनता पार्टी से प्रदीप धेरड़, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से भीमराज डाबी, सीपीआईएम के विजय रेवाड़ और आम आदमी पार्टी से कुलविन्दर सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments