![]()
पांचना बांध के चार गेट खोलकर 17,496 क्यूसेक पानी की निकासी शुरू की है। बांध का जलस्तर 258.25 मीटर तक पहुंच गया है।
करौली जिले में लगातार हो रही बारिश से जलाशयों और बांधों का जलस्तर बढ़ गया है। जल संसाधन विभाग ने पांचना बांध के चार गेट खोलकर 17,496 क्यूसेक पानी की निकासी शुरू की है। बांध का जलस्तर 258.25 मीटर तक पहुंच गया है। अधिकतम जलस्तर 258.62 मीटर है।
सपोटरा स्थित कालीसिल बांध पर 7 फीट की चादर बह रही है। भूमेंद्र सागर पर डेढ़ फीट, मंडरायल के नींदर बांध पर 1 फीट 5 इंच और करौली के मामचारी बांध पर 11 इंच की चादर है। नादौती का फतेहसागर बांध भी ओवरफ्लो होकर छलक रहा है।
पिछले 24 घंटों में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश हुई। कालीसिल बांध क्षेत्र में सबसे अधिक 184 मिमी बारिश दर्ज की गई। सपोटरा में 171 मिमी, श्रीमहावीरजी में 147 मिमी और नादौती में 102 मिमी बारिश हुई। हिंडौन में 83 मिमी, करौली और पांचना बांध क्षेत्र में 80-80 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
बारिश के कारण जिले के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति है। सपोटरा और मंडरायल क्षेत्र के कई गांवों का उपखंड मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments