☜ Click Here to Star Rating



जयपुर कमिश्नरेट के डीसीपी साउथ ने आज 50 लाख रुपए के 262 मोबाइल फोन उन के मालिकों को लौटा दिये। यह मोबाइल फोन कुछ चोरी हुए थे कुछ गुम हो गये थे,साइबर टीम की मदद से साउथ जिला पुलिस ने ये सभी मोबाइल अलग-अलग जगहों से रिकवर कर आज उनके असली मालिक को लौटा द

.

डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने बताया कि जिला जयपुर दक्षिण में कई लोगों के मोबाईल गुम होने की सूचना परिवादियों द्वारा पुलिस थानों पर दर्ज कराई गई थी। कई परिवादी बडी मुश्किल से किस्तों पर मोबाईल खरीदा था। जिस पर लोगों के मोबाइल उन्हें वापस दिलाने के लिए एडिशनल डीसीपी साउथ ललित शर्मा के निर्देशन में सभी थानाधिकारियों एवं जिला जयपुर (दक्षिण) की तकनीकी शाखा को गुमशुदा मोबाईलों को ट्रेस करने के निर्देश दिये गये। सभी पुलिस थानों द्वारा तकनीकी शाखा से सहयोग से एक विशेष अभियान “आपका मोबाईल फिर से आपका” के तहत वर्ष 2025 सहित पिछले 2-3 सालों के मोबाईल को सर्च करने के लिये तकनीकी शाखा व जयपुर दक्षिण के समस्त थानों की टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा गुमशुदा मोबाईलों को सीर पोर्टल एवं मोबाईल सेवा प्रदाता कम्पनियों से तकनीकी सूचना प्राप्त कर राजस्थान के अलग-अलग जिलों में चल रहे गुमशुदा मोबाईलों को ट्रेस कर 262 बरामद किये गये। बरामद किए गए मोबाईलों की कीमत लगभग 50 लाख रूपये तक है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading